General Knowledge August-2021 - ज़िन्दगी के अनुभव पर Blog : Blog on Life experience

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

General Knowledge August-2021

 General Knowledge August-2021





1. Who was Danish Siddiqui ?


danish siddiqui
Danish-siddiqui

Danish Siddiqui was an Indian photo-journalist mainly from Mumbai. He used to work for Reuters Multimedia team. He received the Pulitzer Award in 2018 for documenting the Rohingya Refugee crisis. He was killed on 16-07-2021 in Boldak of Afghanistan near Pakistan border.












दानिश सिद्दीकी कौन थे ?

दानिश सिद्दीकी भारतीय फोटो -जर्नलिस्ट थे। वह मुख्य रूप से मुंबई से सम्बद्ध थे। वह राउटर मल्टीमीडिया टीम के लिए काम किया करते थे।  उन्हें  "रोहिंग्या रिफ्यूजी संकट" पर डॉक्यूमेंट बनाने के लिए 2018 में "पुल्टिजर -सम्मान " दिया गया था।  16 जुलाई 2021 को पाकिस्तान की सीमा के पास अफ़ग़ानिस्तान के बोल्दक में गोली से मार दिया गया था। इस हत्या में तालिबान का हाथ बताया जाता है।  

                                          *************************


2. What is new internet speed world record ?


319 Tbps [TeraBytes per second] One trillion bits or bytes per second, achieved by Japanese engineers. 319 tbps covered nearly 3000 km using light as opposed to copper cables.


नयी इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड क्या है ?

319 Tbps [टेरा बाईट प्रति सेकण्ड ] एक लाख करोड़ बिट / बिट्स प्रति सेकण्ड स्पीड। जापान के इंजिनीयर्स ने संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड को अंजाम दिया है।  कॉपर केबल के स्थान पर प्रकाश [Light ] का उपयोग करके 319 Tbps ने लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय की। 

                                               *************************


3. Which school of Bengaluru has been selected to make satellite ?

The Malleshwaram Govt. Boys High School of Bengaluru has been selected to make satellite.   
The boys of this school are learning engineering skills through coding , they work in high-tech lab. 


सेटल लाइट बनाने के लिए बंगलोर के किस स्कूल को चुना गया है। 

बंगलौर के "मल्लेश्वरम सरकारी बॉयज हाई स्कूल " को सेटल लाइट बनाने के लिए चुना गया है। इस स्कूल के विद्यार्थी कोडिंग के माध्यम से इंजिनीरिंग -निपुणता सीख रहे हैं। वे हाई-टेक में काम करते हैं। स्कूल को बधाई। 


                                             ***************************


4. "Pegasus" is in news. What it is?


Pegasus is a spyware of NSO company of Israel. It has been used by different governments  for spying different leaders, journalists, judges, lawyers, industrialists, social workers world wide. BJP led Indian government is facing criticism over using this spyware for taping the mobile phones of different personalities in India. There is large hue and cry against government over this issue in India.

general knowledge
Israel 


पेगासस ख़बरों में है।  ये क्या है ?

पेगासस इस्राइली कंपनी NSO का स्पाई वेअर [जासूसी एप ] है ? ये किसी भी यूजर के मोबाइल फोन में आसानी से प्रवेश करके उस यूजर के डाटा को चुरा सकता है। यूजर की बातों को सुन सकता है। दुनिया की कुछ सरकारों पर इसके गलत इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में ये खुलासा हुआ है की भारत सरकार ने इस स्पाई वेयर का इस्तेमाल प्रतिष्ठित लोगों , पत्रकार , सुप्रीम कोर्ट के जज , सामाजिक कार्यकर्ता के फ़ोन टेप करने के लिए किया है। इस बात पर बहुत हो-हल्ला हो रहा है , सरकार की आलोचना हो रही है। 

                                                      *******************

5. What are 15ca and 15cb forms ?

The forms are meant to declaration of payment or remittance to NRI as per Income Tax Rules of India. 
Form 15ca is declaration by remitter that "TAX" has been deducted at source. Form 15cb is a certificate produced by the CA that the provisions of the relevant tax treaty and IT Act have been complied with making overseas payments.


फॉर्म 15 ca और 15 cb क्या हैं ?

ये भारतीय आयकर की धाराएं हैं।  फॉर्म 15 ca इस बात की घोषणा होती है की किसी NRI को पैसा भेजते समय ही टैक्स की कटौती कर दी गई है। फॉर्म 15 cb किसी CA द्वारा दिया गया एक प्रमाण -पत्र होता है की विदेश में पैसा भेजते समय सम्बंधित आयकर कानून और उस देश के साथ की गई संधि की टैक्स शर्तों की अनुपालना की गई है। 

                                                      ***********************


6. सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफार्म  [C-CAMP] क्या है ?

ये भारत देश का प्रमुख बायो-साइंसेज टेक्नोलॉजी ऑफ़ इनोवेशन हब है। इसने देश का पहला राष्ट्रव्यापी अभियान " एग्रीकल्चर ग्रैंड चैलेंज " शुरू किया है। इस चैलेंज को जीतने वाले प्रत्येक "स्टार्ट-अप " को 25 लाख रुपए तक की वित्तीय -सहायता , प्रोत्साहन  और सदस्यता भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। 


What is [C-CAMP] Centre for Cellular and Molecular Platform ?

It is major Bio-sciences technology of innovation hub of India. It has started first nation wide compaign "Agricultural Grand Challenge".  The Government of India will provide financial assistance, incentive and membership upto Rs.25 Lakh to each "Start-up" that win this challenge. 


                                             ***************************


7.टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए पहला पदक किसने जीता है ?


मीराबाई चानू ने भारोत्तलन [Weight -lifting ] में  49 किलोग्राम की श्रेणी में "रजत पदक " प्राप्त किया है। वह भारत के मणिपुर राज्य से आती हैं।  


Who has won first medal for India in Tokyo Olympic-2020?

Mira Bai Chanu has won first medal i.e. Silver Medal in 49 kg weight-lifting category. She belongs to Manipur state of India. 


                                          ******************************


8.Which Indian temple has been declared World Heritage Site by UNESCO?


Rudreswara temple [Ramappa temple] at Palampet, Mulugu Distt near Warangal in Telangana state has been inscribed in UNESCO's list of World Heritage.

Indian temple rudreswara
Rudreswara Temple in Telangana


यूनेस्को ने किस भारतीय मंदिर को "विश्व विरासत सम्पदा " घोषित किया है ?

रुद्रेश्वर मंदिर जिसे रामप्पा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर तेलंगाना राज्य के वारंगल के पास पालमपेट गांव , जिला मुलुगु में स्थित है। इसी मंदिर को यूनेस्को ने "वर्ल्ड हेरिटेज साइट " घोषित किया है। 

                                                 
                                                ***************************


9. हेल्थ-इन्शुरन्स कम्पनी "मैक्स-बूपा " का अब नया नाम क्या हो गया है ?

"मैक्स-बूपा " हेल्थ -इन्शुरन्स कंपनी का अब नया नाम "नीवा -बूपा " हो गया है। दरअसल मैक्स-बूपा दो कंपनी "मैक्स " और "बूपा " का गठजोड़ था। अब मैक्स कंपनी बाहर हो गई है और नयी कंपनी "नीवा " बूपा के साथ जुड़ गयी है। 

What is new name of health insurance company "Max-Bupa" ?

Max-Bupa's new name is "Niva-Bupa". Earlier this company was combination of two companies "Max and Bupa". Now Max has existed and new company "Niva" has added with Bupa. So the new company name is Niva-Bupa.


                                            *****************************


10. "बायजुस" ने अभी हाल ही में किन विदेशी कंपनियों का अधिग्रहण किया है ?


"बायजुस " भारत की एडटेक कम्पनी है जो शिक्षा सम्बंधित एप बनाती है। इस कंपनी ने अभी हाल ही में अमेरिकन कंपनी की डिजिटल रीडिंग एप "एपिक " का अधिग्रहण लगभग 3730 करोड़ रुपए में और सिंगापुर की कंपनी "ग्रेट लर्निंग " का अधिग्रहण लगभग 4466 करोड़ रूपए में किया है। 

Which foreign companies has recently been acquired by BY JU'S?


BYJU'S is an Ed-Tech company of India that makes education related apps. This company has recently acquired American company's digital reading app "Epic" for about Rs.3730 crore and Singapore based company "Great Learning" for about Rs.4466 crore.


                                            *****************************



11. "गाओटू टेकएडु" किस देश की कम्पनी है ? हाल ही में इसके शेयर के मूल्य में 56 % की कमी क्यों आयी है ?

"गाओटू टेकएडु" चीन की कम्पनी है जो शिक्षा से जुडी है। पूंजीवादी शिक्षा फ़ैलाने के आरोप में चीनी सरकार ने इस कंपनी पर पूंजी जुटाने , आईपीओ लाने पर रोक लगा दी है। इस कारण से इस कंपनी के शेयर के भाव 56 % गिर गए हैं। 

"Gaotu Techedu" is company of which country? What is the reason behind its share price declined by 56% recently?

Gaotu Techedu is a Chinese company which is associated with education. Chinese government has banned the company to bring IPO and raising capital on the charges of spreading capitalist education. Due to this the share price of this company declined by 56%.


                                                 ***********************


12. Who is world's youngest Olympic gold medalist athlete?


Japan's Nishiya Momiji Skateboarder only 13 years old has become the youngest gold medalist in Olympic -2020 held in Tokyo, Japan. She broke the earlier record of American diver Morjorie Gestring who won gold in Berlin Olympic in 1936 at the age of 13 years and 267 days.


विश्व की सबसे युवा ओलम्पिक  "स्वर्ण -पदक विजेता " कौन है ?

जापान की 13 वर्षीया निशिया मोमोजी सबसे कम उम्र की गोल्ड मैडल विजेता बनी हैं। उन्होंने ये पदक 
"स्केटबोर्ड " प्रतियोगिता में टोक्यो , जापान में आयोजित ओलम्पिक -२०२० में जीता है।
general knowledge
स्केटबोर्ड 



 इन्होंने अमेरिकी गोताखोर मोरजोरी गेस्टिंग का रिकॉर्ड तोडा जो उन्होंने 1936 में आयोजित बर्लिन ओलम्पिक में 13 वर्ष और 267 दिन की उम्र में बनाया था। 


                                                       **************************


13. What is meaning of "Dalai Lama" ?


Dalai Lama is combination of two words "Dalai" which means ocean and "Lama" means teacher, guru. Dalai Lama is the highest spiritual teacher of Tibet who is spiritual as deep as the ocean. Search for new Dalai Lama is on in Tibet and for which China has constituted a committee.

"दलाई लामा " शब्द का क्या अर्थ होता है ?

दलाई लामा दो शब्दों "दलाई " जिसका अर्थ समुद्र होता है और "लामा " जिसका अर्थ गुरु या अध्यापक होता है से मिलकर बना है। दलाई -लामा तिब्बत देश के सबसे बड़े धार्मिक-गुरु को कहा जाता है। जिसका धार्मिक अध्ययन इतना गहरा माना जाता है जितना की समुद्र।  तिब्बत में नए दलाई लामा की तलाश शुरू हो गई है और इसके लिए चीन ने एक कमेटी भी गठित कर दी है। 

                                                        ***********************


14 . What is e-RUPI ?


Prime Minister of India Mr. Narendra Modi has launched e-RUPI on 02-08-2021. It is new digital payment solution. It used for a specific person for specific purpose. It works in the form of e-voucher. The payment will be in form of an SMS string or QR Code to beneficiary mobile and redeemable at designated centres without the need of any debit / credit card, mobile banking application,  thus eliminating any physical interface. 
 

इ -रुपि [e -RUPI ] क्या है ?

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 02 -08 -2021 को e -RUPI का शुभारंभ किया।  ये एक नया डिजिटल भुगतान विकल्प है। इसका उपयोग विशेष व्यक्ति के लिए विशेष प्रयोजन हेतु प्रयोग किया जा सकेगा।  ये ई -वाउचर के रूप में काम करेगा।  भुगतान SMS स्ट्रिंग अथवा QR कोड से हो सकेगा जो लाभार्थी के मोबाइल पर भेजा जाएगा जिसे चुने गए निर्दिष्ट सेंटर्स पर भुनाया जा सकेगा। भुगतान में कोई डेबिट  / क्रेडिट कार्ड , मोबाइल बैंकिंग एप की आवश्यकता नहीं होगी। इस तरह किसी भी भौतिक - मिलान [संपर्क ] को समाप्त कर दिया जाएगा। 


                                                         *************************

15 . दुनिया का पहला अंडर-वाटर म्यूजियम कहाँ शुरू हुआ है ?


साइप्रस के आइया नापा में दुनिया का पहला अंडर-वाटर म्यूजियम शुरू हुआ है। इसमें सीमेंट की 130 मूर्तियां और कोरल रिफ हैं , जो पानी की सतह से 10 मीटर नीचे हैं। म्यूजियम में घूमने के लिए तैराक या गोताखोर होना जरुरी है !!

general knowledge
साइप्रस 

Where is the world's first under-water museum started?


The world's under-water museum has started in "Ayia Napa" of Cyprus. It has 130 cement sculptures and coral reefs which are 10 metres below the surface of water. It is necessary to be a swimmer or diver to visit the museum. 

general knowledge
Coral-reefs



                                                ***********************************

16 . "एस एम् ए " स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी " क्या है ?


स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक अनुवांशिक बीमारी है। ये नर्वस सिस्टम और स्वैक्षिक मासपेशी के काम को प्रभावित करती है। ये बीमारी लगभग 11000 बच्चों में से एक को हो सकती है। वेदिका नाम की बच्ची को इस बीमारी से बचाने के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन "जोल्गेसमा " अमरीका से मंगवाने पर भी बच्ची की जान नहीं बच सकी। 

What is "SMA" Spinal Muscular Atrophy ?


It is a genetic disease affecting the central nervous system, peripheral nervous system and voluntary muscle movement. It is a rare disease and found in one child out of 11000. A baby girl child named Vedika was suffering from this disease. An injection costing Rs.16 Crore getting from America,  could not save the girl child. 


                                                    *****************************


17. 12 वर्ष में एक बार खिलने वाला फूल कौन सा है ?


"नीलकुरिंजी " 12 वर्ष में एक बार खिलने वाला फूल है। केरल [भारत ] के शालोम पहाड़ियों पर ये फूल अगस्त से अक्टूबर तक खिलते हैं। ये एक "मोनोकार्पिक पौधा " है।  [ ऐसा पौधा जिसके जीवन-काल में फूल , फल निर्माण और बीज का विकास  एक ही बार होता है।"  बीज निर्माण के बाद इनकी मृत्यु हो जाती है। 

general knowledge
नीलकुरिंजी 



Which flower blooms once in 12 years?

"Neekurinji" is the flower which blooms once in 12 years. It is found in Shalom hills of Kerala and blooms from August to October. It is a "Monocarpic Plant" [A plant in which flowering, fruit formation and seed development occur only once in its lifetime." It die after seed formation. 



***********************************************************








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपको यदि कोई संदेह है , तो कृपया मुझे बताएँ।